रविवार 15 मार्च 2026 - 21:28
हिजबुल्लाह ने इज़राइली सेना के ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया।

हौज़ा / हिजबुल्लाह ने घोषणा की है कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी कब्ज़े वाले इज़राइली इलाक़ों में स्थित कई सैन्य केंद्रों, तोपख़ानों और बख़्तरबंद गाड़ियों को नष्ट कर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हिजबुल्लाह के जारी बयानों में कहा गया है कि प्रतिरोध बलों ने इज़राइली सेना के कई ठिकानों और सैनिकों के जमावड़ों पर तीव्र हमले किए हैं।सबसे भीषण झड़पें अल-ख़य्याम के सीमावर्ती इलाक़े में हुईं, जहाँ हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने मशीनगनों और रॉकेट लॉन्चरों से इज़राइली सैनिकों के साथ आमने-सामने मुकाबला किया।

रिपोर्ट में कहा गया कि अल-ख़य्याम बंदी केंद्र के आसपास भी दुश्मन सैनिकों की पोज़िशनों को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया।एक अन्य कार्रवाई में, अल-तैयिबा के क़रीब हिजबुल्लाह के स्नाइपर्स ने उन इज़राइली सैनिकों को मार गिराया जो एक नष्ट टैंक को हटाने की कोशिश कर रहे थे।

उसी दौरान, अलअदीसा इलाक़े में एक इज़राइली पैदल सेना इकाई, जो अल-उवैधा की ओर बढ़ रही थी, एक गाइडेड मिसाइल हमले में निशाना बनी, जिसमें निश्चित रूप से जनहानि हुई।

हिजबुल्लाह ने आगे बताया कि इज़राइली सैनिकों के जमावड़ों पर अल-मुतल्ला, तल-अल-ख़ज़ान और लगातार दो बार बव्वाबा फ़ातिमा इलाक़ों में भीषण रॉकेट हमले किए गए।

प्रतिरोध बल की मिसाइल यूनिट ने इज़राइली तोपख़ाने के ठिकानों को दिशोन नामक इज़राइली बस्ती में निशाना बनाया।इन व्यापक हमलों के परिणामस्वरूप, इज़राइल के आंतरिक मोर्चे से सूचना मिली कि उत्तरी बस्तियों में लगातार खतरे के सायरन बजते रहे।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha